फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgfd

Noida News: पश्चिम बंगाल से लाकर नोएडा में बेच रहे थे गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
dsfgfd
नोएडा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-8 स्थित नर्सरी गेट के पास से मुजफ्फर अंसारी और टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ट्रेन के जरिए दिल्ली लाते थे। शक से बचने के लिए पैकेटों को ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में रखवाया जाता था। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी पैकेटों को एक जगह एकत्र कर बड़ी बोरियों में रखा जाता था। इसके बाद आरोपी किराये के ऑटो और ई-रिक्शा की मदद से गांजे की खेप को नोएडा और आसपास के इलाकों में फुटकर विक्रेताओं तक पहुंचाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed