फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: कॉमर्शियल सिलिंडर न मिल पाने से घरेलू सिलिंडर का कर रहे इस्तेमाल

Mon, 13 Apr 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
dsfg
फोटो...
विज्ञापन

- कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी से दुकानदार परेशान, घर से सिलेंडर लाकर कर रहे हैं इस्तेमाल

मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। यमुना सिटी एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी बनी हुई है। इसके चलते समोसे, चाट की दुकानों पर घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिलिंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सिलिंडर की कमी का असर अब खाने-पीने की चीजों के दामों पर भी पड़ने लगा है। पहले जहां एक समोसा 10 रुपये में मिलता था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़ाकर 15 रुपये कर दी गई है। इसी तरह 15 रुपये में मिलने वाला ब्रेड पकोड़ा अब 20 रुपये में बेचा जा रहा है।



दुकानदारों का कहना है कि गैस एजेंसी से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसके कारण मजबूरन अपने ही घर से सिलिंडर लाकर दुकान पर उपयोग करना पड़ रहा है। किसी भी तरह दुकानों पर काम चला रहे हैं। घर में घरेलू सिलिंडर की जगह चूल्हे एवं इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


गैस की कमी के कारण कॉमर्शियल सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहे हैं। सिलिंडर न मिल पाने के कारण मजबूरन घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे काम चलाना मुश्किल हो रहा है। -पंकज, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉमर्शियल सिलिंडर न मिल पाने की वजह से घर से घरेलू सिलिंडर लाकर दुकान पर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सिलिंडर की कमी के चलते मजबूरी में नाश्ते के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
-राकेश, दुकानदार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed