Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: . न स्कूल पहुंचे, न घर लौटे... चार बच्चों की तलाश में दौड़ी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- स्कूल से घर के लिए निकले चार बच्चे पहुंचे गाजियाबाद, आठ घंटे तक तलाश में जुटी रही पुलिस
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने चारों बच्चों को किया बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। स्कूल की ड्रेस पहनकर नहीं आने पर शिक्षक ने चार बच्चों को घर जाकर ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा, लेकिन बच्चों ने घर लौटने के बजाय गाजियाबाद घूमने का प्लान बना लिया। परिजनों से 20-20 रुपये लेकर स्कूल के लिए निकले चारों बच्चे गाजियाबाद पहुंच गए। इधर, छुट्टी के बाद बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की सांसें अटक गईं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल का है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा गांव में रहने वाले 10 से 12 वर्ष की उम्र के चार बच्चे जमशेदपुर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें अल्पमस और आहद कक्षा सात, मोहम्मद सुफियान कक्षा आठ तथा सुजात अली कक्षा सात के छात्र हैं। जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को चारों बच्चे रोजाना की तरह स्कूल पहुंचे, लेकिन उस दिन वे स्कूल की ड्रेस में नहीं थे। शिक्षक ने जब ड्रेस पहनकर नहीं आने का कारण पूछा तो बच्चे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर शिक्षक ने उन्हें घर जाकर ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा और उनके स्कूल बैग अपने पास रखवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चारों बच्चे घर पहुंचे और परिजनों से 20-20 रुपये लेकर स्कूल जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे स्कूल जाने के बजाय गाजियाबाद घूमने पहुंच गए। चार बच्चों के एक साथ लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद चारों बच्चे दादरी की ओर से एनटीपीसी रोड पर पैदल जाते हुए मिल गए। पुलिस ने चारों बच्चों को परजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed