{"_id":"6af87066abf1af8c8f00366f","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111978-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आंख की रोशनी गई
विज्ञापन
- घटना के करीब एक माह बाद भाई की तहरीर पर सेक्टर-142 थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेट्रो स्टेशन सेक्टर-145 के पास करीब एक माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की आंख की रोशनी चली गई है। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर ग्रैंड विटारा कार के चालक के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
बुलंदशहर जिले के नरसैना थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर कलां निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे उनका भाई रोबिन कुमार स्पलेंडर प्लस बाइक से घर से सेक्टर-128 साहपुर नोएडा के लिए निकला था। सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। उन्हें एक नए नंबर से फोन पर हादसे की सूचना मिली। उन्होंने फोन करने वाले से भाई को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने को कहा। बताया गया कि चार पहिया वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसने बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर से रोबिन को गंभीर चोटें आईं और उसकी आंख की रोशनी चली गई। उसकी हालत अब भी ठीक नहीं है। वहीं पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।