फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunkards destroyed the Ashok Vatika built by the authority

Noida News: शराबियों ने उजाड़ी प्राधिकरण की बसाई अशोक वाटिका

Thu, 14 Aug 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Drunkards destroyed the Ashok Vatika built by the authority
शराबियों ने उजाड़ी प्राधिकरण की बसाई अशोक वाटिका
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस से की कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा 1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अशोक वाटिका बनाई है। ग्रीन बेल्ट में बने इस पार्क में बुधवार की रात को शराबियों ने तांडव किया। बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने जब लोग पहुंचे तब इस घटना का पता चला।

लोगों का कहना है कि जो बेंच यहां बैठने के लिए लगी हैं, उनको पलट दिया गया। कुछ बेंच को तो पाथवे पर लाकर पटक दिया, जिससे लोग घूम नहीं सकें। जिस तरह बेंच उठाकर दूसरी जगह पटकी गई है, उससे साफ लग रहा है कि शराबियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक रही होगी। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दोपहर बाद प्राधिकरण की टीम ने यहां बेंचों को ठीक कराया। अल्फा-1 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने भी बीटा-2 थाना में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि अशोक वाटिका इस शहर का प्रसिद्ध पार्क है। इस समय बदमाशों का अड्डा बन चुका है। महिलाओं और लड़कियों का घूमना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed