{"_id":"68cc35a2e0d7bf275c02d65c","slug":"drunk-man-enters-airport-by-jumping-over-fence-na-news-c-340-1-del1011-105473-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शराब के नशे में चहारदीवारी फांदकर एयरपोर्ट में घुसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शराब के नशे में चहारदीवारी फांदकर एयरपोर्ट में घुसा युवक
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए उपयोगी।
-सीआईएसएफ कर्मियोंं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
-आईबी और स्पेशल सेल की पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट परिसर में एक संदिग्ध युवक चहारदीवारी फांदकर पहुंच गया। इससे पहले कि वह एयरपोर्ट के अति संवेदनशील इलाके में जाता, सीआईएसएफ के जवान ने उसे दबोच लिया। युवक को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी युवक शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
घटना छह सितंबर की शाम की है। आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में सीआईएसएफ के निरीक्षक त्रिलोक चंद ने बताया कि घटना वाच टावर 9 के पास हुई। शाम करीब सवा सात बजे टावर के पास ही एक युवक दीवार फांदकर एयर साइड एरिया में घुस गया। वाच टावर पर तैनात सीआईएसएफ युवक को दीवार फांदते हुए देख लिया। युवक अंदर घुसने के बाद आगे बढ़ते ही सीआईएसएफ के सिपाही बीके किस्कू ने उसे दबोच लिया। आरोपी युवक नशे में लग रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम लवकुश बताया। उसने कहा कि वह गाजियाबाद के राहुल गार्डन इलाके में रहने वाला है। जांच में पता कि वह मूलत: अलीगढ़ जिला स्थित बुलाकगढ़ी का रहने वाला है। नशे में होने की वजह से वह कुछ भी सही तरीके से नहीं बता पा रहा था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें उसके नशा करने की पुष्टि हुई।