फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunk car driver hits police inspector

Noida News: औरैया के ध्यानार्थ नशे में धुत कार चालक ने दारोगा को मारी टक्कर

Fri, 22 Aug 2025 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Drunk car driver hits police inspector
-ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई घटना
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी को कार सहित आरोपी को दबोचा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान नशे की हालत में कार चालक ने दारोगा को टक्कर मार दी। घायल दारोगा को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी चालक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान असित कुमार निवासी औरैया के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे चौकी प्रभारी डी पार्क उपनिरीक्षक देशपाल सिंह एटीएस गोलचक्कर से निराला एस्टेट की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ एसआई निशान्त सारस्वत, एसआई सुनील कुमार और कॉन्स्टेबल राहुल पंवार मौजूद थे। शाम करीब 7:25 बजे सफेद रंग की कार एटीएस चौराहे से आती दिखाई दी। जब उपनिरीक्षक निशांत ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी तेज कर दी और एसआई सुनील कुमार को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीसीआर-84 की मदद से कार को थोड़ी दूरी पर घेरकर रोका। इस दौरान कार का शीशा टूटा मिला। ऐसे में आशंका व्यक्ति की गई इस घटना से पहले भी एक्सीडेंट करके आया था। आरोपी की कार से शराब की बोतल और गिलास बरामद हुआ। आरोपी का सीएचसी बिसरख में मेडिकल परीक्षण कराया कराने के साथ पुलिस ने कार और बरामद शराब को सील कर थाने में जमा कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले में उप निरीक्षक देशपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा-281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने) व 125 (बी) (दूसरों के जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा में डालने) के धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed