फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drone found on Blue Line track, metro affected for 30 minutes

Noida News: ब्लू लाइन के ट्रैक पर मिला ड्रोन, 30 मिनट तक मेट्रो रही प्रभावित

Wed, 02 Oct 2024 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Drone found on Blue Line track, metro affected for 30 minutes
उत्तम नगर ईस्ट और उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच की घटना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मेट्रो के सबसे व्यस्त कॉरिडोर ब्लू लाइन के ट्रैक पर ड्रोन गिरने से बुधवार दोपहर को 30 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। ड्रोन को ट्रैक से हटाने से के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि ब्लू लाइन पर दोपहर 2:50 बजे से 3:29 बजे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। उत्तम नगर ईस्ट और उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक पर ड्रोन पड़ा था। ऐसे में उत्तम नगर ईस्ट व जनकपुरी वेस्ट के बीच और उत्तम नगर वेस्ट व द्वारका के बीच सिंगल-लाइन पर ट्रेनें चलीं। इस अवधि के दौरान ब्लू लाइन के बाकी हिस्सों में दो लूप यानी जनकपुरी वेस्ट से वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका से द्वारका सेक्टर-21 सेक्शन में ट्रेन सेवाएं उपलब्ध थीं। सुरक्षा मंजूरी के बाद द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक पूरी ब्लू लाइन पर सामान्य सेवाएं 3:29 बजे बहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed