फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driver injured as part of wall collapses

Noida News: दीवार का हिस्सा ढहने से वाहन चालक घायल

Fri, 05 Sep 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Driver injured as part of wall collapses
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में शुक्रवार को दीवार का एक हिस्सा ढह जाने से एक वाहन चालक घायल हो गया। साथ ही वह खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि लगभग 30 से 35 फुट लंबी इस दीवार का रखरखाव टाटा टेलीकॉम और वन विभाग संयुक्त रूप से कर रहे थे।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को इस संबंध में सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिसकर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पाया कि एक वाहन चालक मनोज को मामूली चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि वहां खड़े पांच वाहन भी इस घटना से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि टाटा टेलीकॉम और वन विभाग दोनों को तत्काल मरम्मत कार्य करने के लिए सूचित कर दिया गया है। दीवार ढहने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed