{"_id":"640f7c9c92fa4e98310b1824","slug":"drinking-water-supply-started-interrupted-as-soon-as-summer-started-dirty-water-reaching-homes-grnoida-news-c-1-1-341010-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति होने लगी बाधित, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति होने लगी बाधित, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
विज्ञापन
प्राधिरकरण के दावे फेल-- -- -
गर्मी शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति होने लगी बाधित, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
-ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में समस्या, पहली मंजिल पर भी नहीं पहुंच रहा पानी
-प्राधिकरण के दावे फेल, अभी तक तीन से चार सेक्टरों में ही हो रही गंगाजल की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गर्मी शुरू होते ही सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने लगी है। घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जबकि ग्रेनो प्राधिकरण के सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति का दावा किया गया था। आलम यह है कि सेक्टरों में सात घंटे के बजाय केवल तीन घंटे ही पानी मिल रहा है। पानी का प्रेशर इतना कम रहता है कि पहली मंजिल पर ही मुश्किल से पहुंच पाता है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1, अल्फा-2, गामा-वन, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-2, डेल्टा-3 आवासीय सेक्टर है। यहां के 90 फीसदी मकानों में लोग रह रहे हैं। केवल दस फीसदी मकान ही खाली पड़े हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेक्टरों में पानी की मांग बढ़ने लगी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 1 से 2 बजे और रात में 6 से 9 बजे तक पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित है। पिछले दो से तीन माह से सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक दोपहर में केवल आधा घंटा और रात में भी दो घंटे ही पानी मिल रहा है। पानी की प्रेशर बहुत कम होने के कारण एक मंजिल से ऊपर पानी नहीं पहुंच रहा। जबकि कई-कई मंजिल के मकान बने हैं। ऐसे में लोगों को बाल्टी में भरकर पानी ऊपर ले जाना पड़ रहा है।
-सेक्टर में पानी की प्रेशर कम आता है। इसके कारण पहली मंजिल पर ही मुश्किल से पानी पहुंच पाता है। ऐसे में पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नीलम यादव निवासी बीटा-2
-कई साल से ग्रेटर नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति करने का दावा प्राधिकरण करता रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी सेक्टर में लोगों को गंगाजल नहीं मिल रहा है।
सीमा सेक्टर वासी बीटा-2
-सेक्टर में पानी की प्रेशर कम होने और कम समय तक रहने से लोगों की जरूरत पूूरी नहीं हो रही है। प्राधिकरण से शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होने से सबमर्सिबल पंप लगवाने को मजबूर हैं।
आलोक नागर महासचिव आरडब्ल्यूए डेल्टा-2
-सेक्टर में तीन दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी का रंग काला है। बदबू भी आती है। ऐसे में बीमारी का डर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं पाया।
जितेंद्र मावी अध्यक्ष आरडब्ल्यूए अल्फा-2