{"_id":"691a298a6ffaf62c6a0409b9","slug":"drinking-water-quality-in-question-29-of-rural-samples-fail-urban-samples-test-zero-na-news-c-126-1-cdr1009-147612-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पेयजल गुणवत्ता पर सवाल, 29 फीसदी ग्रामीण सैंपल फेल, शहर में जांच शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पेयजल गुणवत्ता पर सवाल, 29 फीसदी ग्रामीण सैंपल फेल, शहर में जांच शून्य
विज्ञापन
दादरी स्थित जलघर के टैंक में गिरता नहर का पानी।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग भी लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभाग की तरफ से पिछले माह शहर के किसी भी वार्ड से पेयजल आपूर्ति में आने वाले पानी के नमूने लेकर जांच नहीं कराई गई। जबकि प्रावधान यह है कि प्रति माह हर एक वार्ड से कम से कम तीन नमूने लेकर लैब में जांच कराना अनिवार्य है। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लिए गए पेयजल के नमूनों में से भी 29 प्रतिशत की रिपोर्ट फेल आई है।
पिछले काफी समय से दादरी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। दूषित पेयजल के कारण लोगों को पेट व त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग इस तरफ गंभीरता न दिखाते हुए गुणवत्ता रहित पानी लोगों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय स्थित पानी टेस्टिंग लैब से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विभाग की ओर से अक्तूबर माह में शहर के किसी भी वार्ड से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में नहीं भेजे गए। जबकि नियमानुसार विभाग के अधिकारियों को प्रति माह शहर के प्रत्येक वार्ड से तीन नमूनों की जांच कराना जरूरी है। ताकि पता लगाया जा सके कि आपूर्ति में लोगों तक पहुंचने वाला पानी मानकों पर कितना खरा उतर रहा है और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
पिछले माह विभाग की लैब में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पानी के 663 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 467 नमूने मानकों पर खरे मिले तो 196 नमूनों की रिपोर्ट फेल आई है।