फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water problem will be overcome, 30 mld extra water will be available

दूर होगी पेयजल की समस्या, मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी

Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will be overcome, 30 mld extra water will be available
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहरवासियों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने का खाका तैयार किया है। एफएमडीए ने नई लाइन बिछाकर अतिरिक्त 30 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की योजना तैयार की है। इस योजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में पेयजल की समस्या गंभीर है। कई इलाकों में सप्लाई नहीं होने की वजह से लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर पानी की समस्या को लेकर आए दिन लोग नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

पेयजल समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए एफएमडीए ने विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत पहले चरण 30 एमएलडी पानी को नई लाइन बिछाकर गांव कांवरा और ददसिया बूस्टिंग स्टेशन में पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे दोनों बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी। यहां से लाइन नंबर 4, 5, 6, 7 से शहर के अलग-अलग इलाकों में पेयजल की सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों को होगा फायदा
लाइन नंबर 4 से जुड़े सेक्टर-15, 16, 17, 18, बुद्ध विहार सहित आसपास इलाकों में पानी की सप्लाई बेहतर होगी। इसी प्रकार लाइन नंबर 5 से सेक्टर-28, अशोका एंक्लवे, लकड़पुर सेक्टर-37, लाइन नंबर 6 से जुड़े इलाके सेक्टर-18, 19, पर्वतीय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी और सेक्टर-7 से जुड़े सेक्टर-45 और सूरजकुंड रोड वासियों को लाभ मिल सकेगा।

वर्जन
एफएमडीए ने शहरवासियों को 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी पहुंचाने की योजना तैयार की है। इसके तहत जल्द एक नई लाइन बिछाई जाएगी। जिससे दो बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed