फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DPR will be made in nine months to run the metro till the airport

एयरपोर्ट तक मेट्रो दौड़ाने के लिए नौ माह में बनेगी डीपीआर

Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
DPR will be made in nine months to run the metro till the airport
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में अनुबंध हस्ताक्षर के दौरान यीडा और डीएमआरसी के अधिकारी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो दौड़ाने और दिल्ली मेट्रो से कनेक्टिविटी के लिए बृहस्पतिवार को एक कदम और बढ़ गया। यमुना प्राधिकरण और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने यीडा कार्यालय पर डिटेल्ड प्रोजक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। वहीं, नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी के लिए अधिकारियों में सहमति बन गई। इसके अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए गए। डीएमआरसी नौ माह में रिपोर्ट तैयार कर यीडा को सौंपेगी। इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मेट्रो रूट के विकास का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक बनने वाला 35.64 किमी लंबा मेट्रो रूट दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो की तरह ही एक्सप्रेस लाइन होगी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए कोई अलग रूट नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों में सहमति बन गई है। यीडा कार्यालय पर अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, डीएमआरसी के व्यापारिक विकास निदेशक प्रमीत गर्ग, सलाहकार जीएम आरजी शर्मा, प्रोजेक्ट निदेशक महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 स्टेशन बनाने का था पहले प्रस्ताव
परी चौक से एयरपोर्ट तक मेट्रो रूट पर शुरुआत में 25 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे घटाकर पांच या छह किया गया। अब इसे सीधा दिल्ली से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। ऐसे में डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि परी चौक से एयरपोर्ट तक कितने मेट्रो स्टेशन होंगे, लेकिन मेट्रो रूट के सीधे दिल्ली से जुड़ने से एयरपोर्ट से दिल्ली जाने और दिल्ली से एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वह काफी कम समय में सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो रूट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के अनुबंध पर डीएमआरसी के अधिकारियों के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं। डीपीआर नौ माह में तैयार होगी। इस रूट को दिल्ली के शिवाजी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए डीएमआरसी फिजीबिलिटी स्टडी भी करेगी।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed