{"_id":"6348121f4eabd75dbc1aba9f","slug":"dozens-of-people-trapped-in-name-of-land-allotment-in-noida-probe-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: दर्जनों लोग जमीन आवंटन के नाम पर जालसाजी के शिकार, पुलिस आयुक्त से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: दर्जनों लोग जमीन आवंटन के नाम पर जालसाजी के शिकार, पुलिस आयुक्त से लगाई कार्रवाई की गुहार
Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
सार
पीड़ितों ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-108 में पुलिस कमिश्नर से उन्होंने न्याय की गुहार लगाई और पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन दिया। पीड़ितों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा का एक ब्रोकर लोगों से जमीन आवंटन के नाम पर ठगी कर रहा है और दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की उगाही कर चुका है।
विज्ञापन
जालसाज बाप-बेटों के खिलाफ पुलिस को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में जमीन आवंटन के नाम पर दर्जनों लोग जालसाजी और फर्जीवाड़ा के शिकार हो गए हैं। पीड़ितों ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर इस संबंध में कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-108 में पुलिस कमिश्नर से उन्होंने न्याय की गुहार लगाई और पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन दिया। पीड़ितों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा का एक ब्रोकर लोगों से जमीन आवंटन के नाम पर ठगी कर रहा है और दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की उगाही कर चुका है। इस मामले में कमिश्नर की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने ग्रेटर नोएडा निवासी पवन सिंघल, उसकी पत्नी कांता सिंघल और बेटा ऋतिक सिंघल पर उन लोगों से जालसाजी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन