फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't vote for Brahmin opponents: Pitambar Sharma

ब्राह्मण विरोधियों को वोट न दें : पीतांबर शर्मा

Mon, 07 Feb 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Don't vote for Brahmin opponents: Pitambar Sharma
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते अखिल भ? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. पीतांबर शर्मा ने रविवार को ग्रेनो में प्रेसवार्ता की। पीतांबर लंबे समय तक कांग्रेस में थे अब वह समाजवादी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मणों पर अत्याचार हुए हैं। अफसरों की पोस्टिंग में भी पक्षपात किया गया है। ऐसे में चुनाव में ब्राह्मण विरोधियों को वोट की चोट देने की जरूरत है। विकास दुबे ने अपराध किया था तो उसे सजा मिली, लेकिन खुशी दुबे का क्या कसूर था उसे अपराधी बनाकर जेल भेजा गया। प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर परशुराम जयंती का अवकाश तक खत्म कर दिया गया। सपा की सरकार बनने पर परशुराम जयंती का अवकाश फिर से शुरू होगा। साथ ही, ब्राह्मण समाज की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। वह लोगों से समाजवादी पार्टी गठबंधन को समर्थन की अपील करते हैं। इस अवसर पर संगठन के दादरी अध्यक्ष मांगेराम शर्मा और जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed