फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Do not make such a mistake Sudeep who was on the job on the first day did not return again the wait for two ch

ऐसी भूल आप न करें: पहले दिन जॉब पर निकला सुदीप फिर नहीं लौटा, घर पर दो बच्चों का इंतजार अब नहीं होगा कभी खत्म

Fri, 30 Sep 2022 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोेएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोेएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 05:58 PM IST
सार

अलीगढ़ के गोंडा निवासी सुदीप  की नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी लगी थी। उसी  नौकरी को ज्वॉइन करने के लिए  नोएडा जा रहा था तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मैत हो गई।

विज्ञापन
Do not make such a mistake Sudeep who was on the job on the first day did not return again the wait for two ch
सांकेतिक चित्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौकरी के सिलसिले से अलीगढ़ से नोएडा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल अलीगढ़ के गोंडा निवासी सुदीप (29 वर्ष) अपने घर के पास फोटोग्राफी का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी लगी थी। उसी  नौकरी को ज्वॉइन करने के लिए  नोएडा जा रहा था तभी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वह अलीगढ़ से नोएडा के लिए निकला था। यहां उसको नौकरी ज्वॉइन करनी थी, लेकिन वह नोएडा नहीं पहुंच सका।यमुना एक्सप्रेस-वे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास बाइक पर रखा बैग गिरने लगा। बैग को संभालने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे पर फिसल गई। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सुदीप बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सुदीप के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी भूल आप न करें:
पुलिस ने बताया कि सुदीप ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन वह अच्छी गुणवत्ता का नहीं था। घटना में हेलमेट चकनाचूर हो गया था। अक्सर पुलिस यातायात   के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए तमाम अभियान चलाती है। हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है। कई बार लोग हेलमेट इसलिए भी नहीं पहनते कहीं उनकी हेयर स्टाइल न बिगड़ जाए। कुछ लोग हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए पहनते हैं।पुलिस से बचनने के लिए हेलमेट खुद के लिए पहनना चाहिए। खुद की जान की रक्षा के लिए। सुदीने ने हेलमेटपहन जरूर रखा था लेकिन वह अच्छी क्वालिटि का नहीं था। अगर हेलमेट अच्छी क्वालिटि का होता तो शायद सुदीप की जान बच जाती ।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed