{"_id":"6a05d2daa1d78a9245066651","slug":"diversion-will-remain-in-place-for-40-days-in-front-of-the-crpf-camp-on-dsc-road-noida-news-c-23-1-lko1064-94721-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएससी रोड पर सीआरपीएफ कैंप के सामने 40 दिनों तक रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएससी रोड पर सीआरपीएफ कैंप के सामने 40 दिनों तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
फोटो-- -- --
- ग्रेनो प्राधिकरण ने इकोटेक-3 में जलभराव रोकने के लिए शुरू किया पुलिया का निर्माण, हिंडन में जाएगा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने सीआरपीएफ कैंप के सामने दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए डीएससी रोड पर करीब 40 दिन डायवर्जन रहेगा। रास्ते से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि डायवर्जन से यातायात बाधित नहीं हो इसकी व्यवस्था की गई है। नाला बनने के बाद इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में हर वर्ष बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहती है। प्राधिकरण ने पिछले साल सेक्टर में नाले का निर्माण कराया लेकिन उसे हिंडन नदी से जोड़ा नहीं जा सका। इस कारण जलभराव की समस्या जस की तस रही। अब मानसून से पहले प्राधिकरण ने सेक्टर के नाले को हिंडन से जोड़ने का काम शुरू किया है। औद्योगिक सेक्टर से डीएससी रोड और डीएससी रोड से हिंडन नदी तक नाला बनकर तैयार है। केवल डीएससी रोड से जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण बाकी है।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि पहले चरण में सूरजपुर से कुलेसरा की तरफ जाने वाली सड़क पर काम शुरू किया गया है। इस कारण सीआरपीएफ कैंप के सामने से यातायात को मुख्य सड़क से सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। करीब 100 मीटर आगे जाकर यातायात फिर मुख्य सड़क पर पहुंचेगा। एक तरफ पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी तरफ काम शुरू होगा। दूसरी तरफ भी 40 दिन तक ट्रैफिक को डायवर्ट कर काम कराया जाएगा। नाले का काम जुलाई तक पूरा होना है।