{"_id":"66fecd8b9b74e92a210a6e2f","slug":"district-worker-trapped-in-israel-family-praying-for-safety-noida-news-c-1-gnd1002-2175757-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस्राइल में फंसा जिले का श्रमिक, परिवार मांग रहा सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस्राइल में फंसा जिले का श्रमिक, परिवार मांग रहा सलामती की दुआ
विज्ञापन
इस्राइल में फंसा जिले का श्रमिक, परिवार मांग रहा सलामती की दुआ
- पांच श्रमिक हुए थे चयनित, दो भाइयों में एक ही पहुंच पाए, परिजन कर रहे वापसी की कोशिश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारत-इस्राइल समझौते के तहत नोएडा से गए श्रमिक अभिजीत मिश्रा इन दिनों वहां फंसा हुए हैं। वह युद्ध क्षेत्र से काफी दूर तेल अवीव में हैं। लेकिन वहां के मौजूदा हालात को देखते हुए परिवार ने उनकी वापसी की कसरत शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह व शाम के समय अभिजीत से बात कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। साथ उनकी सलामती की दुआ भी कर रहे हैं।
दरअसल, इस्राइल में श्रमिकों को भेजने के लिए आवेदन मांगे गए थे। श्रम विभाग का कहना है कि उन्हें कुल 72 आवेदन मिले थे। इसके बाद इन्हें बुलाकर विभिन्न चरणों में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी करने के बाद 5 श्रमिकों को इस्राइल भेजने के लिए अंतिम सूची में चयनित किया गया था। तीन श्रमिक वहां जाने के लिए पंजीकृत राशि नहीं जमा करा सके। अपर श्रमायुक्त सरजू राम शर्मा ने बताया कि ग्रेनो के जलपुरा गांव निवासी दो सगे भाईयों अभिजीत मिश्रा और अविनाश मिश्रा भी पात्रता की सूची में शामिल हुए।
पहले चरण में अभिजीत मिश्रा को इस्राइल भेज दिया गया। इसके करीब एक माह बाद अविनाश मिश्रा को भी इस्राइल भेजने की तैयारी शुरू हुई, इसी बीच वहां युद्ध छिड़ गया। इस वजह से अविनाश मिश्रा वहां नहीं जा सके। अविनाश मिश्रा से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपने भाई अभिजीत मिश्रा को सुरक्षित बताया है। उन्होंने कहा कि वह तेल अवीव शहर में हैं। वहां फिलहाल कोई खतरा नहीं हैं, फिर भी वहां लगातार युद्ध जैसे हालात को देखते हुए परिवार को उनकी चिंता सता रही है। मौका मिलते ही उन्हें वापस बुला लिया जाएगा। फिलहाल परिवार के लोग उनके सलामती की दुआ मांग रहे हैं और सुबह-शाम उनसे बात कर स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं।