फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District to become an oxygen hub... number of Miyawaki forests to cross 50 this year.

Noida News: जिला बनेगा ऑक्सीजन हब... इस साल 50 पार होगी मियावकी जंगलों की संख्या

Thu, 16 Jul 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
District to become an oxygen hub... number of Miyawaki forests to cross 50 this year.
-वन विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से भी नए मियावाकी जंगल बनाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


वान्या दीक्षित

नोएडा। बढ़ते शहरीकरण और प्रदूषण से निपटने के लिए जिले में बड़े स्तर पर हरियाली विकसित की जा रही है। वन विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से जिले में जापानी तकनीक पर आधारित मियावाकी जंगलों की संख्या 50 के पार पहुंचने जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 49 मियावाकी जंगल हैं, जो शहर की आबोहवा को सुधारने में मददगार साबित हो रहे हैं।
इस वर्ष वन विभाग की ओर से एक नया मियावाकी जंगल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पॉइंट 4 हेक्टेयर में पूर्वी गुलिस्तान पुर में 14000 पौधे लगाकर मियावाकी जंगल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य विभागों की ओर से भी मियावाकी जंगल बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी मियावाकी जंगल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इससे जमीन का सदुपयोग होगा। सरकारी कार्यालयों, रिहायशी इलाकों के पास पड़ी खाली जमीनों और डंपिंग यार्ड्स को चिह्नित कर उन्हें ग्रीन बेल्ट में बदला जाएगा।
विज्ञापन


मियावाकी जंगल की खासियत
मियावाकी द्वारा विकसित इस तकनीक में बहुत कम जगह में देशी प्रजातियों के पौधों को बेहद पास-पास लगाया जाता है। इसमें 10 गुना तेज पौधों की ग्रोथ होती है। यह जंगल पारंपरिक वनों के मुकाबले 30 गुना ज्यादा घना होता है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से विकसित 100% केमिकल फ्री होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में बने मियावाकी जंगल
साल - वन विभाग - अन्य विभाग - कुल
2023-24 - 3 - 29 - 32
2024-25 - 3 - 3 - 6
2025-26 - 5 - 6 - 11
मियावाकी जंगल से स्थानीय स्तर पर बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने, भूजल स्तर सुधारने और एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर करने में मदद मिलेगी। वन विभाग की ओर से एक जगह पर जंगल बनाने के लिए पौधे लगा दिए गए हैं। - रजनीकांत मित्तल, डीएफओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed