फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District team became champion in state kabaddi competition

Noida News: गोरखपुर, सहारनपुर समेत यूपी के लिए ध्यानार्थ<bha>--</bha> जिले की टीम बनी राज्य कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन

Mon, 20 Mar 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
District team became champion in state kabaddi competition
फोटो:
विज्ञापन

गोरखपुर, सहारनपुर समेत यूपी के लिए ध्यानार्थ--
राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम बनी चैंपियन

-गाजियबाद के अबलपुर में हुआ 49वीं सीनियर यूपी पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन
-जिले की टीम ने फाइनल में उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर की टीम को 26-18 के अंतर से हराया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की कबड्डी टीम ने रविवार को गाजियाबाद में 49वीं सीनियर यूपी पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने फाइनल में उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर की टीम को हराया। गोरखपुर की टीम दूसरे और सहारनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही है। विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर पुरस्कृत किया गया है।


जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर और सचिव अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश को चार जोन में बांटा गया था। गौतमबुद्ध नगर जोन बी में था। जोन बी की प्रतियोगिता बुलंदशहर में आयोजित हुई थी। जहां गौतमबुद्ध नगर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। चारों जोन की टॉप-4 टीमों को 49वीं सीनियर यूपी पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में प्रवेश मिला। चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 मार्च के बीच गाजियाबाद के अबलपुर गांव स्थित रीछपाल गुर्जर एकेडमी में हुआ। जिला कबड्डी एसोसिएशन गाजियाबाद ने इसका आयोजन कराया। जहां जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में जिले की टीम ने सहारनपुर को 33-17 के अंतर से मात दी। जबकि फाइनल मैच में उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर की टीम को 26-18 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने जिले की टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed