{"_id":"68dbdac9b1319ec9e30052f3","slug":"district-players-won-5-medals-in-the-state-level-boxing-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-76901-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के पांच मुक्केबाजों ने लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका-बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल किए हैं। उन्होंने मेरठ का प्रतिनिधित्व किया था। बालक वर्ग में मेरठ की टीम 57 अंक के साथ चैंपियन रही। इसमें कई मंडलों से 500 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया था।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 25 से 29 सितंबर तक राज्य 69वीं माध्यमिक विद्यालयी बालिका-बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप हुई। बालिका वर्ग में ग्रेनो के दादरी स्थित सादोंपुर गांव निवासी रिया ने 75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
मायंचा गांव निवासी कृष ने 66 किग्रा में रजत पदक और जानसमाना गांव निवासी युवराज ने 32 किग्रा, सादुल्लापुर निवासी अंश ने 42 किग्रा और सादोंपुर निवासी अयान ने 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के लिए बॉक्सरों का चयन 22 सितंबर को खुर्जा में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। विजेता बॉक्सर दादरी के सादोंपुर स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
राष्ट्रीयस्तर की चैंपियनशिप में चयन होने पर काफी खुशी हो रही है। इसमें परिवार व कोच का काफी सहयोग रहा है। - रिया, बॉक्सर