फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District-level trials for senior men's hockey today.

Noida News: सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल आज

Wed, 26 Aug 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
District-level trials for senior men's hockey today.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए चुने जाएंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में होगा। चयनित खिलाड़ी 31 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed