Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District judge canceled parking contract

Noida News: जिला जज ने पार्किंग ठेका कराया निरस्त

Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
District judge canceled parking contract
छिबरामऊ। न्यायालय पार्किंग शुल्क के नाम पर राहगीरों और ग्रामीणों से वसूली की जा रही थी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसकी शिकायत जिला एवं सत्र न्यायाधीश से कर दी। तब मामले की जिला जज ने जांच कराई तो सही मिला। इस पर उन्होंने पार्किंग ठेका निरस्त कर एसपी को गेट पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। अब राहगीरों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाह्य न्यायालय व तहसील भवन एक ही परिसर में स्थित हैं। न्यायालय द्वारा गेट पर वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क का ठेका उठाया गया है। तहसील परिसर में प्रतिदिन फरियादी व किसान पहुंचते हैं तो लेखपालों समेत सभी कर्मचारियों का आवागमन भी रहता है। इसके अलावा रजिस्ट्रार दफ्तर में कई लोग प्रतिदिन बैनामा कराने के लिए आते हैं। इसके अलावा सौरिख रोड से विशुनगढ़ जाने वाले लोग भी तहसील मार्ग से होकर जाते हैं।ठेकाकर्मी सभी से पार्किंग शुल्क वसूल करते थे। इस कारण अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। तब लोगों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य से की तो उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा।
विज्ञापन

पत्र के आधार पर जिला जज ने जब मामले की जांच कराई तो सही पाया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने कोई पार्किंग स्टैंड नहीं बनाया है, जबकि उसे पार्किंग स्टैंड बनाकर वहां पर वाहन खड़े करने का शुल्क लेना चाहिए। आसपास के आठ से 10 गांवों के लोगों का तहसील मार्ग से आना-जाना रहता है। ठेकेदार के लोग तहसील रोड से गुजरने वाले राहगीरों से भी अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला जज ने एसपी को पत्र जारी कर बाह्य न्यायालय में पुलिस बल तैनात करवाए जाने के लिए कहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। साथ ही अवैध वसूली हो रही है तो उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिला जज के आदेश पर पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया गया है। अब तहसील आने वाले फरियादियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed