फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District emergency control room will be built in the collectorate

Noida News: कलेक्ट्रेट में बनेगा जिले का आपातकाल कंट्रोल रूम

Tue, 06 May 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
District emergency control room will be built in the collectorate
- शासन ने मांगा प्रशासन से प्रस्ताव, 250 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन

- जल्द जगह चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, चार हेल्पलाइन नंबर होंगे


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एक हाईटेक आपातकाल कंट्रोल रूम बनेगा। जहां पर चार हेल्पलाइन नंबर होंगे। साथ ही 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती होगी। कंट्रोल रूम की अलग बिल्डिंग होंगी। इसके लिए शासन ने प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही प्रशासन कलेक्ट्रेट परिसर में जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजेगा। उसके बाद कंट्रोल रूम की बिल्डिंग बनाने का काम शुरू होगा।


हर वर्ष सूखा, बाढ़, आंधी जैसी प्राकृतिक आपदा बढ़ती जा रही है। जिनमें काफी नुकसान हो रहा है। काफी घटना में समय से मदद नहीं पहुंच पाती है। इस कारण प्रदेश सरकार ने हर जिले में हाईटेक जिला आपातकाल कंट्रोल रूम बनाने का आदेश दिया है। इस संबंध में प्रशासन से एक प्रस्ताव मांगा है। शासन के आदेश पर प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। अफसरों ने बताया कि कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ही बनेगा। इसका अलग भवन बनेगा। जो 250 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा। जमीन चिन्हित की जा रही है। जल्द ही जमीन चिन्हित होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि कंट्रोल रूम पूरी तरह से आपातकाल के लिए होगा। जो 24 घंटे काम करेगा। हर विभाग के कर्मचारी की अलग-अलग समय में ड्यूटी लगाई जाएगी। कुल चार लाइन होंगी। कंट्रोल रूप की बिल्डिंग बनेगी। जिसका बजट सरकार जारी करेगी। अभी कलेक्ट्रेट के अंदर कंट्रोल रूम बना है, लेकिन वहां क्षेत्रफल काफी कम है। अब विशेष कंट्रोल रूम बनने के बाद सूचनाओं का आदान प्रदान काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed