फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District divided into 26 zones and 120 sectors, every nook and corner will be under surveillance

Noida News: 26 जोन और 120 सेक्टरों में बांटा जिला, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Sun, 17 Mar 2024 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
District divided into 26 zones and 120 sectors, every nook and corner will be under surveillance
प्रशासन और पुलिस ने तैयार किया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने का खाका
विज्ञापन

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तीस टीमों को किया तैनात
-------------
5000 पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी कंपनी और होमगार्ड रहेंगे मुस्तैद
13,400 शस्त्र जमा होंगे, थानों या फिर असलाह की तीन दुकानों पर शस्त्र जमा कर सकते हैं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
जिला प्रशासन और पुलिस ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले को 26 जोन और 120 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही, स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलांस सहित तीस टीमों को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। हर बूथ व क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए नोएडा विधानसभा में 10 जोन व 36 सेक्टर, दादरी विधानसभा में 10 जोन व 42 सेक्टर और जेवर विधानसभा में 6 जोन व 42 सेक्टर बनाए गए हैं। औसत हर 20 बूथों पर एक सेक्टर और 74 बूथों पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। वहीं, तीनों विधानसभा क्षेत्राें में 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3-3 वीडियो सर्विलांस टीम तैनात की गई है। टीमें क्षेत्र में दौरा कर नकदी व शराब समेत चुनाव व्यवस्था को बिगाड़ने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ी मुस्तैदी

अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा ने बताया कि जिले में दिल्ली व हरियाणा की सीमा से आने-जाने के 24 रास्ते हैं। जबकि बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद से लगे हुए 23 रास्ते हैं। इन सभी पर पुलिस निगरानी रख रही है। सभी एंट्री प्वाइंट पर रजिस्टर भी रखा जाएगा जिसमें आने-जाने वाले संदिग्धों का रिकॉर्ड भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
1088 हिस्ट्रीशीटर की सूची तैयारी

पुलिस ने जिले के 1088 हिस्ट्रीशीटर की सूची तैयार की है। साथ ही, सभी थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिन पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, रासुका समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 13,400 शस्त्र जमा करवाए जाएंगे। लाइसेंसधारक संबंधित थानों या फिर असलाह की तीन दुकानों पर शस्त्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed