फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   distributed wheel chair

Noida News: एनसीआरटीसी ने दिव्यांगों को वितरित कीं व्हीलचेयर

Thu, 31 Jul 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
distributed wheel chair
नई दिल्ली। एनसीआरटीसी ने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सहायक और उद्यमिता उपकरणों का वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन जापान फंड फॉर प्रॉस्पेरस एंड रेजिलिएंट एशिया एंड द पैसिफिक (जेएफपीआर) के तहत एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से किया गया। इस पहल के तहत दिव्यांगजनों को 108 व्हीलचेयर वितरित की गईं, जिससे उनकी गतिशीलता व आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। दैनिक गतिविधियों, परिवहन और कार्यस्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही वे सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे और रोजगार के नए अवसरों तक उनकी पहुंच भी आसान होगी। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 24 सिलाई मशीनें भी प्रदान की गई। इस अवसर पर एनसीआरटीसी की निदेशक (वित्त) नमिता मेहरोत्रा और एडीबी की कंट्री हेड मियो ओका समेत एनसीआरटीसी और एडीबी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed