{"_id":"674fe7c92253ee05610a44cc","slug":"dissatisfaction-over-sending-farmers-to-jail-mahapanchayat-in-greno-today-noida-news-c-23-1-vns1013-47110-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों को जेल भेजने से नाराजगी, आज ग्रेनो में महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों को जेल भेजने से नाराजगी, आज ग्रेनो में महापंचायत
विज्ञापन
भाकियू के अध्यक्ष राकेश टिकैत व अन्य पदाधिकारी आएंगे, सोशल मीडिया पर की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को ग्रेनो के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी आएंगे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है।
दरअसल, यूनियन के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ अन्य किसानों को लुक्सर जेल भेजने की खबर संगठनों के हाईकमान तक पहुंच गई। इसके बाद राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर शाम चार बजे सिसोली में सभी जिलाध्यक्षों समेत पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें विचार करने के बाद महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। इसमें टिकैत, पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों समेत अन्य किसान नेता पहुंचेंगे। इस दौरान आंदोलन की आगे की रणनीति बनेगी। संगठन के पदाधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर महापंचायत को लेकर संपर्क किया जा रहा है।
आंदोलनरत किसानों की मांगें
-10 फीसदी भूखंड व 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए
-हाईपावर कमेटी की किसान हितकारी नीतियों को लागू किया जाए
-नए जमीन अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा
मिले।