फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disputed land given to build 100 bed hospital, work stopped

Noida News: 100 बेड का अस्पताल बनाने के लिए दी विवादित जमीन, रुका काम

Mon, 19 Aug 2024 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Disputed land given to build 100 bed hospital, work stopped
100 बेड का अस्पताल बनाने के लिए दी विवादित जमीन, रुका काम
विज्ञापन

- जेवर में ट्रॉमा सेंटर का काम करीब 40 फीसदी पूरा, हॉस्पिटल का काम पिछले छह महीने से बंद
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एयरपोर्ट, ग्रीनफील्ड टाउनशिप जैसी परियोजनाओं को देखते हुए जेवर में 100 बेड का हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का संयुक्त प्रोजेक्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया। इसका काम भी शुरू हो गया। इसके बाद पता चला कि यमुना प्राधिकरण ने विवादित जमीन हॉस्पिटल के लिए आवंटित कर दी है। अब छह महीने से हॉस्पिटल का निर्माण रुका हुआ है। किसानों से सहमति बनाकर अधिकारी विवाद खत्म नहीं करा पा रहे हैं।
सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भू-स्वामी और स्थानीय किसान निर्माण शुरू नहीं करने दे रहे हैं। यमुना प्राधिकरण से भी स्वास्थ्य विभाग ने इस विवाद का समाधान कर काम शुरू कराने के लिए मदद मांगी है। दूसरी तरफ, आगे की तरफ मुख्य सड़क पर बन रहे ट्रॉमा सेंटर का काम 40 फीसदी हो चुका है। अगर यह बिल्डिंग बनकर तैयार भी हो गई तो बिना अस्पताल शुरू हुए इसका उपयोग पूरी तरह से नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


जेवर में बन रहे इस अस्पताल परिसर और ट्रामा सेंटर पर करीब 48.64 करोड़ रुपये खर्च होना है। 30 अगस्त 2025 तक ट्रामा सेंटर और संयुक्त अस्पताल का निर्माण पूरा किया जाना है। अभी तक हॉस्पिटल की बिल्डिंग पर काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अब प्रोजेक्ट में देरी होना तय है। ऐसे में बजट बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। कुल बजट में से 45.34 करोड़ रुपये 100 बेड के संयुक्त अस्पताल पर और 3.30 करोड़ रुपये ट्रामा सेंटर के निर्माण पर खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--

डीएम भी लिख चुके प्राधिकरण को पत्र

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अब यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह को पत्र लिखा है कि जमीन के विवाद का निस्तारण कराएं। जिससे जमीन पर भौतिक कब्जा लेकर काम शुरू हो सके। जेवर में एयरपोर्ट की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। ऐसे में चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए अस्पताल का क्रियाशील होना आवश्यक है। यह काम प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा भी सीईओ को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पत्र लिख चुके हैं।


विधायक कर चुके प्रोजेक्ट का शिलान्यास

स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल और ट्रामा सेंटर के लिए सेक्टर-22 ई में जमीन आवंटित हुई थी। इसके लिए लीज डीड भी स्वास्थ्य विभाग के पक्ष में हो चुकी है। इसके बाद 11 जुलाई 2023 को विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर चुके हैं। ट्रामा सेंटर पर काम चालू है और हॉस्पिटल पर काम पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed