फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disaster management tricks shown to student

प्राकृतिक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य के गुर सिखाए

Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disaster management tricks shown to student
तावडू। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं वाहिनी द्वारा बृहस्पतिवार को नगर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विशेष क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शमीम अहमद पीओएमडीए तथा उपाधीक्षक एवं नोडल अधिकारी नूंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए इंसान को सजग रहना चाहिए। आपदा दल के सदस्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित की सहायता किस प्रकार करें विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

दल के सदस्य इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र चौबे व सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार किशनपाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के शिकार लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर उन्हें राहत पहुंचाया जाना मानव का फर्ज है। स्कूल के बच्चों को प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप, बाढ़, चक्रवात तूफान जैसी बड़ी आपदाओं को गंभीरता से लें और प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाएं। उन्होंने मौके पर प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों के रक्त स्त्राव को रोकने की विधि बताते हुए कहा कि रक्त के व्यर्थ बहाव को रोककर किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा में पीड़ित को घबराना नहीं चाहिए और हौसला रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश शस्त्री ने आपदा टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed