फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dirty water filled on the main road of Ronpur, problems being faced by passers-by

रोनपुर की मुख्य सड़क पर भरा गंदी पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled on the main road of Ronpur, problems being faced by passers-by
Dirty water filled on the main road of Ronpur, problems being faced by passers-by
नगीना। खंड के फिरोजपुर डहर (रोनपुर) गांव की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरे होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी इतनी रहती है कि पैदल तो दूर यात्री वाहन से भी निकलने में हिचकिचाते हैं। सड़क पूरी तरह उबड़-खाबड़ है। इस पर यही पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इसका मुख्य कारण गांव के गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होना है।
विज्ञापन

ग्रामीण समाजसेवी अनीस, इमरान, मुबारिक, सुभाष, मुस्ताक और साजिद सहित दर्जनों लोगों नेे बताया कि इस संबंध में कई बार पंचायत विभाग को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, कई साल बीत जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोक निर्माण विभाग ने यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई थी। इसके बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। पंचायत ने इसमें खानापूर्ति के लिए रोड़े आदि जरूर डलवाए थे। लेकिन, इन रोडों से एक-दो दिन ही काम चलता है। फिर वही हाल हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि यह सड़क बन जाए तो फिरोजपुर झिरका के लिए उन्हें बड़कली होते हुए नहीं जाना पड़ेगा। अन्यथा कई किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके लोगों को फिरोजपुर झिरका जाना पड़ता है। गांव मेें गंदे पानी की निकासी के सही प्रबंध नहीं होने से इस सड़क की हालत खराब रहती है। यदि पंचायत प्रशासन गांव के गंदे पानी की निकासी का सही प्रबंध करा दे तो लोगों को सहूलियत मिल जाएगी। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जलालपुर फिरोजपुर पंचायत के रोनपुर गांव की मुख्य सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत ने इस सड़क को बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र कई बार भेजा है। वहां से आश्वासन भी मिला है कि जल्द से जल्द ह सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। महेंद्र, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed