फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dilapidated LIG flats are inviting accidents

Noida News: जर्जर एलआईजी फ्लैट दे रहे हादसे को दावत

Sun, 07 Sep 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated LIG flats are inviting accidents
- निवासियों ने की कई बार शिकायत,अब तक नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

- सड़क का रास्ता खराब होने के कारण निवासियों हो रहे घायल


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू एक में फैली अव्यवस्थाओं को सही कराने की निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार लगाई है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में बने एलआईजी फ्लैट्स की हालत बेहद जर्जर है। अभी पिछले ही सप्ताह एक बिल्डिंग का ऊपर का छज्जा गिर गया। रात का समय होने के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई,लेकिन दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें या तो खराब हैं या पेड़ों की टहनियों में छुप गई हैं। इससे रात्रि में अंधकार रहता है। पेड़ों की छटाई समय-समय पर करवाई जाए। नाली एवं जल निकासी नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही। यदि नाली साफ हो भी गई तो उस मलबे को उठाया नहीं जा रहा, जिसके कारण बरसात में जलभराव व गंदगी की समस्या बनी हुई है। घास की कटाई नहीं होने के कारण घास अब झाड़ियों में तब्दील हो गई है। इसमें सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़ों एवं मच्छरों ने अपना घर बना लिया है। निवासी कपिल चौधरी ने बताया कि गेट नंबर दो पैदल लोगों के आने जाने का मुख्य रास्ता है, लेकिन सेक्टर के अंदर से लेकर बाहर की सर्विस रोड़ तक तकरीबन 30 फुट का रास्ता नहीं बना है। बारिश के मौसम में वहां दलदल की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed