फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Difficult life of people, triple attack of diseases

Noida News: लोगों का जीना दुश्वार, बीमारियों का तिहरा वार

Sun, 26 Mar 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Difficult life of people, triple attack of diseases
फोटो
विज्ञापन


लोगों का जीना दुश्वार, बीमारियों का तिहरा वार

-इंफ्लूएंजा और कोरोना के साथ डेंगू पड़ रहा सेहत पर भारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मौसम का मिजाज बदलते ही बीमारियों ने लोगों को घेरना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। अस्पतालों की ओपीडी में हर तीसरे-चौथे मरीज में एच3एन2 इन्फ्यूएंजा वायरस के लक्षण मिल रहे हैं। साथ ही, मच्छरों के प्रकोप ने डेंगू का खतरा भी बढ़ा दिया है। बीमारियों के इस तिहरे वार ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है।



त्योहारों के बाद अचानक कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य मेले के दौरान हर पांचवां मरीज कोरोना के लक्षण लेकर कोविड हेल्प डेस्क पर पहुंचा। वहीं, 24 घंटे में चार नए संक्रमितों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। अस्पतालों में पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन




कोरोना के साथ ही एच3एन2 इंफ्यूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओपीडी में पहुंच रहे हर तीसरे-चौथे मरीज में इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बाद भी इसकी जांच नहीं हो रही है। जबकि एच3एन2 और कोविड जांच अनिवार्य की गई है। चिकित्सक लक्षण के आधार पर दवा देकर मरीजों को लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आमतौर पर डेंगू के मामले सितंबर से जनवरी के बीच आते थे, लेकिन इस बार फरवरी में छह और 15 मार्च तक छह डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छर फिर से प्रकोप बढ़ाने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसी बीच 17 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा।



मरीज बनकर आरोग्य मेले में पहुंचे अधिकारी

रविवार को जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा मरीज बनकर होशियारपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसलाल ने भी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। रजिस्टरों की जांच की गई। मरीजों से फीडबैक लिया गया।



आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज

---------------------------

कोरोना के लक्षण 224
चर्मरोगी

238
पेट के रोगी
174
सांस के रोगी
133
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed