{"_id":"65cfe4c873bbd70d150143a4","slug":"dhruv-jurail-came-close-to-half-century-in-the-match-as-soon-as-he-stepped-into-it-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26371-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कदम रखते ही मैच में अर्धशतक के करीब पहुंचे ध्रुव जुरैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कदम रखते ही मैच में अर्धशतक के करीब पहुंचे ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
कदम रखते ही मैच में अर्धशतक के करीब पहुंचे ध्रुव जुरैल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पिछले चार वर्ष से ग्रेनो में रहने वाले ध्रुव जुनेल ने कदम रखते ही शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक के करीब पहुंच गए। टेस्ट मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की पारी खेलकर 445 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं, क्षेत्र के लोग भी लगातार बधाई दे रहे हैं।
राजकोट के सौराष्ट्र स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के साथ बृहस्पतिवार से तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलना शुरू किया। आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी निवासी ध्रुव ने 46 रन की अहम पारी खेली। निचले क्रम में ध्रुव की खेली गई पारी की बदौलत टीम ने सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए। जिले के खेल प्रेमियों का कहना है कि पदार्पण मैच में ध्रुव का अर्द्धशतक पूरा नहीं होना परेशान करने वाला रहा। लेकिन पहले ही प्रयास में 46 रन की शानदार पारी से उम्मीद जगी है कि वह लंबे समय तक इंडिया टीम को अपनी सेवा देंगे।