{"_id":"69971ce0ff6a1be66305c8a7","slug":"dhfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-3969524-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे के खिलाफ दो दिन का अभियान, 84 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे के खिलाफ दो दिन का अभियान, 84 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नशे के खिलाफ दो दिन का अभियान, 84 आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों के पास से 86 किलो गांजा और 470 लीटर अवैध शराब बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने जनपद में नशे के खिलाफ तीन दिन का अभियान चलाया। मंगलवार व बुधवार को चलाए गए इस अभियान में 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 86 किलो गांजा और 470 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस इस तरह का अभियान आगे भी चलाएगी।
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट में नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए एक अभियान चलाया था। मंगलवार और बुधवार को इस अभियान के दौरान कुल 81 प्राथमिकी दर्ज की गई और 84 आरोपियों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 86 किलो गांजा और 470 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा नॉरकोटिक्स व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विशेष रूप से उन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है, जो नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त पाए गए। इस अभियान के दौरान नोएडा जोन में 5338 लोगों को चेक किया गया। इनमें 30 प्राथमिकी दर्ज कर 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सेंट्रल नोएडा जोन में 2172 लोगों को चेक किया गया। इनमें 18 प्राथमिकी दर्ज कर 18 आरोपियों को पकड़ा गया। इसी तरह ग्रेटर नोएडा जोन में 2773 लोगों को चेक कर 33 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।