{"_id":"68fce46341497501950bf2cc","slug":"dharna-at-builders-office-for-registration-noida-news-c-23-1-lko1064-78834-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रजिस्ट्री के लिए बिल्डर कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रजिस्ट्री के लिए बिल्डर कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स एक सोसाइटी के 200 खरीदार परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स एक सोसाइटी के 200 खरीदारों की रजिस्ट्री वर्ष 2016 से अटकी हुई है। निवासियों का आरोप है कि ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और 143 फ्लैटों की रजिस्ट्री की अनुमति भी है लेकिन बिल्डर जानबूझकर खरीदारों को परेशान करने के इरादे से रजिस्ट्री नहीं कर रहा है।
एओए के पदाधिकारियों के नेतृत्व में खरीदार बिल्डर कार्यालय में सुबह अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि शाम तक बिल्डर या प्रतिनिधि बात करने नहीं आया। बिल्डर ऑफिस में उपस्थित कर्मचारियों के फोन भी बिल्डर ने नहीं उठाए और फोन पर बात भी नहीं हो सकती। खरीदारों ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तक रजिस्ट्री न होने पर बिल्डर ऑफिस और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
एओए सचिव महेश यादव ने बताया कि जुलाई में रजिस्ट्री न करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया गया। 15 मई को डीएम ऑफिस में बैठक के दौरान 15 दिनों में रजिस्ट्री कराने का वादा किया गया लेकिन डीएम के नोटिस के बावजूद बिल्डर ने रजिस्ट्री शुरू नहीं की। खरीदारों से 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क भी प्राधिकरण वसूल रहा है। खरीदारों का दल सहायक महानिरीक्षक (रजिस्ट्रेशन) से भी मिला और उन्हें कैंप लगाकर रजिस्ट्री कराने के बारे में डीएम के आदेश लागू करने के बारे में अनुरोध किया। खरीदारों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है जिस पर ग्रेनो प्राधिकरण ने बिल्डर को रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए हैं लेकिन बिल्डर कोई निर्देश नहीं मान रहा।