फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: 61वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला 2026 संपन्न

Wed, 18 Feb 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
फोटो--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में संचालित पांच दिवसीय 61वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग 2026 का बुधवार को समापन हो गया। मेले के समापन में उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के उपाध्यक्ष तरुण राठी और फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनिल शर्मा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मेले में लगे बेहतर स्टॉल के संचालकों को पुरस्कार वितरित किए।




ग्रेटर नोएडा में आयोजित मेले में दुनिया भर के खरीदार, कारीगर का एक साथ संगम देखने को मिला। इस प्रदर्शनी में 17 हॉल में 900 स्थायी शोरूम में करीब तीन हजार से अधिक प्रदर्शक एक मंच के नीचे जुड़े। वहीं, 16 प्रमुख डिस्पले डिवीजन में होम डेकोर ऐंड एक्सेंट्स, होम फर्निशिंग, कारपेट्स ऐंड रग्स, टेक्सटाइल्स ऐंड लिनेन, गिफ्ट्स ऐंड प्रीमियम्स, इंटीरियर्स, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी. बैग्स ऐंड एक्सेसरीज, लैम्प्स एंड लाइटिंग एक्सेसरीज, आउटडोर एंड गार्डन, अरोमा, स्पा एंड लाइफस्टाइल, क्रिसमस एंड फेस्टिव डेकोर, किचन ऐंड डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज, बेंत, बांस, पेपर ऐंड इको फ्रेंडली उत्पाद, किड्स ऐंड बेबीज टॉयज ऐंड एक्सेसरीज को प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रदर्शकों, शिल्पकारों और निर्यातकों एवं व्यापक उत्पाद श्रृंखला में लगभग 100 देशों के खरीदार आए। ईपीसीएच के महानिदेशक व अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना, कार्यकारी निदेशक राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed