फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: आपके नाम से लड़की ने वीडियो डाला है... डॉक्टर को धमकाकर 8.20 लाख ठगे

Wed, 23 Sep 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
- खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसएचओ बताकर डराया
विज्ञापन

- युवती की आत्महत्या और हत्या के केस में फंसाने की दी धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोलकाता की एक लड़की ने आपके नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है... उसे हटवाना है। पहले डॉक्टर को यह कहकर डराया गया। इसके बाद ठग ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसएचओ बताते हुए व्हाट्सऐप पर फर्जी आईडी भेजी। अगले दिन कहानी में नया मोड़ जोड़ा और कहा कि युवती ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट में डॉक्टर का नाम लिखा है। हत्या के मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के नाम पर रकम मांगी गई। इस तरह साइबर ठग ने डॉक्टर से करीब 8.20 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस के मुताबिक जालसाज ने कुछ दिन पहले एक डॉक्टर को फोन किया। उसने अपना परिचय राकेश राठौर, एसएचओ के तौर पर दिया। व्हाट्सऐप पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की आईडी की एक कॉपी भी भेजी गई। आरोपी ने कहा कि कोलकाता की एक युवती ने डॉक्टर के नाम से यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो हटवाने के लिए उसने डॉक्टर को एक नंबर पर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने डॉक्टर को भरोसा दिया कि रकम बाद में वापस मिल जाएगी। अगले दिन उसने फोन कर दावा किया कि युवती ने आत्महत्या कर ली है और कथित सुसाइड नोट में डॉक्टर का नाम लिखा है। इसके बाद डॉक्टर को हत्या के मामले में गिरफ्तार होने का डर दिखाया गया। शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि इसी तरह उनसे करीब 8.20 लाख रुपये ले लिए गए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप अकाउंट और रकम के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed