फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: जालसाजों ने बैंकिंग सेवाओं के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 11.60 लाख की ठगी की

Mon, 15 Jun 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
- वाट्सएप पर फाइल डाउनलोड कराकर ठगी को दिया अंजाम, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने बैंकिंग सेवाओं के नाम पर झांसा देकर बुजुर्ग दंपती से 11.60 लाख की ठगी कर ली। सेक्टर-120 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 78 वर्षीय अशोक कुमार कपूर ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि 4 मार्च को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित एक निजी बैंक के मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए बैंक खातों, एफडी और बीमा संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन की बात कही। आरोपी ने मोबाइल पर कुछ फाइलें भेजकर उन्हें डाउनलोड करने के लिए कहा। पीड़ित ने बैंकिंग प्रक्रिया समझकर फाइलें डाउनलोड कर लीं। इसके बाद साइबर ठगों ने मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और खाते से अलग-अलग चरणों में रकम निकालनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद खाते से पैसे कटने के संदेश आने पर उन्हें ठगी का पता चला।

जांच में सामने आया कि कुल 11.60 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। घटना का पता चलते ही अशोक कपूर ने साइबर क्राइम पोर्टल पर सूचना दी। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed