फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: नाले में कूदे युवक की जान बचाने को टैपों चालक ने दिखाया साहस

Wed, 11 Mar 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
भंगेल गंदे नाले में कूदा युवक, उसे बचाने के लिए टेंपो चालक नाले में उतरा
विज्ञापन

- कूदने वाले की मौत, बचाने के लिए उतरा युवक बाल बाल बचा

- एनडीआरएफ की टीम ने मृतक को निकाला बाहर, मृतक की पहचान नहीं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक मंगलवार रात को गंदे नाले में कूद गया। उसे बचाने के लिए टेंपो चालक भी नाले में कूद गया। करीब आधे घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया किया गया तब तक टेंपो चालक कीचड़ में फंस चुका था। बाद में एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने टेंपो चालक को सकुशल बाहर निकाला। वहीं नाले में कूदने वाले अज्ञात युवक के शव को भी बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

एटा निवासी सलमान खान दादरी के नई आबादी में रहते हैं और टेंपो चालक हैं। मंगलवार रात को वह किसी काम से एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास आए थे। रात ग्यारह बजे के करीब मेट्रो स्टेशन के पास नाले में एक शख्स को कूदते देखकर उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी नाले में कूद गया। सलमान उसे बचाने और बाहर निकालने का प्रयास करता रहा। हालांकि बहाव होने के कारण वह बह कर आगे निकल गया पर सलमान वहीं कीचड़ में फंस गए। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस, अग्निशमन की टीम से लेकर अन्य एजेंसियां पहुंच गई। डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद डूबे व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टेंपो चालक के साहस की सराहना : जिस तरह टेंपो चालक सलमान ने अपनी जान की बाजी लगाकर नाले में छलांग लगाई लेकिन वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने बचाने का पूरा प्रयास किया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसके साहस की सराहना की। कई संगठनों ने उसे सम्मानित करने की बात कही है। अब पुलिस की टीम मृतक की पहचान के लिए नोएडा व आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article