{"_id":"69ef8d860a4cce8a8900ae93","slug":"dgfsdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6347-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर 22-डी सोसाइटी में बिजली कटौती से दो ब्लॉकों की लिफ्ट रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर 22-डी सोसाइटी में बिजली कटौती से दो ब्लॉकों की लिफ्ट रुकी
विज्ञापन
- बिजली गुल होने की वजह से लिफ्ट रही निरस्त, अन्य सुविधाएं भी रही बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर 22-डी सोसाइटी में अचानक बिजली कटौती से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण सोसाइटी की लिफ्ट भी बंद हो गई, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। गर्मी बढ़ते ही सेक्टर 22-डी सोसाइटी में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या गंभीर हो गई है। बिजली गुल होने की वजह से लिफ्ट भी बंद रही। इस दौरान सोसाइटी में किसी भी तरह का बिजली बैकअप न होने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बिजली जाने के साथ ही लिफ्ट सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी बंद हो जाती हैं, जिससे विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी होती है।
सोसाइटी में लगातार कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। बिजली गुल होने की वजह से लिफ्ट बंद रही। लिफ्ट बंद होने की वजह से बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई।
- मनीष
सोसाइटी में बिजली कटौती बड़ी समस्या है। बिजली कटौती के बाद किसी भी प्रकार का बैकअप नहीं दिया गया है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - प्रदीप सिंह
विज्ञापन
सोसाइटी में किसी भी प्रकार का बिजली बैकअप नहीं है, जिसके कारण निवासियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। -
प्रदीप शर्मा
सोसाइटी में बिजली की समस्या को लेकर आए दिन निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, अधिकारियों एवं प्राधिकरण से समस्या के निराकरण को लेकर बात चल रही है। साथ ही बिजली बैकअप को लेकर भी प्राधिकरण से मांग की गई है। - राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन
-