{"_id":"6a5f92e62a5f2ec8cb020960","slug":"dgfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8568-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाहन को बचाने के दौरान नाले में पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाहन को बचाने के दौरान नाले में पलटी कार, चालक घायल
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। पीपलका गांव के पास मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत इस बात की रही कि घटना के समय नाले में पानी नहीं था।
हतेवा गांव निवासी हरेंद्र शर्मा मंगलवार दोपहर किसी काम से ग्रेटर नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार पीपलका गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क से उतरकर पास स्थित नाले में पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसे के बाद कार में फंसे हरेंद्र शर्मा की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीक अस्पताल पहुंचाया।