फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgdfsg

Noida News: खुला बिजली पैनल बना खतरे की घंटी, कार्रवाई की मांग तेज

Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
dgdfsg
राजपाल चौहान
- सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स ये हादसे का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। खुले पैनल बॉक्स की वजह से किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द पैनल बॉक्स को सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है।
निवासियों ने बताया कि सी ब्लॉक में कई स्थानों पर बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। इन रास्तों पर रोजाना बच्चे खेलते हैं और लोग पैदल गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते इन पैनल बॉक्स को बंद किया जाना चाहिए जिससे किसी तरह के हादसे की संभावना को टाला जा सके। निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग जल्द इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन




- खुले बिजली पैनल बॉक्स को देखकर हमेशा चिंता बनी रहती है कि कही किसी दिन कोई दुर्घटना न हो जाए। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें जल्द बंद कराया जाना चाहिए। -पूरन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


- सी ब्लॉक में रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं। खुले पैनल बॉक्स सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए इन्हें जल्द ठीक कराया जाना जरूरी है। -राजपाल चौहान

- निवासियों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही है कि खुले बिजली पैनल बॉक्स को सुरक्षित किया जाए, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे।
-लक्ष्मण सिंह बिष्ट

- हम चाहते हैं कि संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करे। समय पर कार्रवाई होने से लोगों को खासकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
-देवेंद्र भाटी

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

राजपाल चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed