Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgsfd

Noida News: समय पर कब्जा नहीं दिया तो ब्याज समेत लौटाने होंगे 25.20 लाख रुपये

Thu, 05 Nov 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
dfsgsfd
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

समय पर कब्जा नहीं दिया तो ब्याज समेत लौटाने होंगे 25.20 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। फ्लैट या भूखंड के नाम पर पूरी रकम वसूलने के बाद खरीदार को निर्धारित समय पर कब्जा नहीं देना बिल्डर को भारी पड़ सकता है। जिला उपभोक्ता आयोग ने ऐसे ही एक मामले में बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड को खरीदार से ली गई 25.20 लाख रुपये की रकम छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज समेत 30 दिन के भीतर लौटाने का आदेश दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 निवासी अनीता कालिया ने 21 सितंबर 2012 को बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के यहां 150 वर्ग गज का भूखंड बुक कराया था। इसके एवज में बिल्डर ने 25.20 लाख रुपये लेकर भूखंड आवंटित किया। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद बिल्डर ने उन्हें भूखंड पर कब्जा नहीं दिया। परेशान होकर जब उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति देखी तो पता चला कि वहां केवल एक मकान बना हुआ है। जानकारी करने पर यह भी सामने आया कि संबंधित भूखंड किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है। इसके बाद अनीता कालिया ने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया और बिल्डर के खिलाफ वाद दायर किया।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान बिल्डर की ओर से कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। आयोग ने एक पक्षीय सुनवाई करते हुए उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों का अवलोकन किया। आयोग ने पाया कि दूसरे व्यक्ति को भूखंड बेचने और खरीदार को कब्जा न देने का तथ्य बिल्डर की सेवा में गंभीर कमी को दर्शाता है। आयोग ने बिल्डर की इस लापरवाही को सेवा में कमी मानते हुए आदेश दिया कि शिकायतकर्ता से वसूली गई 25.20 लाख रुपये की पूरी धनराशि छह प्रतिशत ब्याज सहित 30 दिन के भीतर वापस की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed