{"_id":"6abbaa57cdf1a003650df687","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107596-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर श्रमिक की मौत मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर श्रमिक की मौत मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
- सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप, चिपियाना में बिल्डर और ठेकेदारों पर लापरवाही से मौत का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार बिल्डरों और तीन ठेकेदारों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बुलंदशहर निवासी पंकज गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में इंद्रगढ़ी स्थित अंबेडकर कॉलोनी में रहते थे। वह बिसरख के चिपियाना बुजुर्ग में बिहारी मार्केट के पास ग्रीन वैली-2 किंग्सन विला में काम करते थे। पंकज के भाई बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिल्डर दिनेश शर्मा, सुदेश चौहान, लोकेश पंडित और मोहन चौहान और ठेकेदार क्रिश, पारस और बिजेंद्र ने पंकज को काम के लिए बुलाया था। 27 सितंबर (रविवार) को शाम करीब चार बजे काम करते समय पंकज दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद पंकज को तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम गाजियाबाद के मोर्चरी में कराया गया।
विज्ञापन
बंटी ने आरोप लगाया है कि नामजद लोगों ने काम करा रहे मजदूर की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। उनके अनुसार इसी लापरवाही के कारण उनके भाई की जान गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल आरोप तहरीर पर आधारित हैं और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।