फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: टेलीग्राम-वॉट्सऐप से बिछाया जाल, पांच लोगों के 34 लाख की ठगी

Thu, 08 Oct 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
दोगुना मुनाफा और कार्ड बनवाने का झांसा, पांच लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

- टेलीग्राम-वॉट्सऐप पर संपर्क कर निवेश कराया, एपीके फाइल डाउनलोड कराकर दो खातों से रकम उड़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर पांच लोगों से कुल 34 लाख रुपये ठग लिए। किसी को शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया तो किसी को क्रेडिट कार्ड और पेंशन कार्ड बनवाने का लालच दिया गया। ठगों ने टेलीग्राम और वॉट्सऐप के जरिए भरोसे में लेकर रकम ट्रांसफर कराई, जबकि दो मामलों में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल में सेंध लगाई और बैंक खातों से रकम उड़ा ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
सेक्टर-121 निवासी एक शख्स बैंककर्मी हैं। उनके पास एक मार्च को खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने पहले कुछ टास्क पूरे कराए और बदले में सौरभ के खाते में रकम भेजी। इससे उन्हें आरोपी पर भरोसा हो गया। इसके बाद निवेश पर दोगुना रिटर्न मिलने का झांसा देकर एक एप पर पंजीकरण कराया गया। आरोप है कि 12 मार्च तक उनसे करीब आठ लाख
विज्ञापन

रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रकम निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज करने की धमकी दी और बाद में बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-27 निवासी युवक को टेलीग्राम के जरिए पहले ऑनलाइन टास्क दिए गए। बाद में निवेश के नाम पर उनसे करीब छह लाख रुपये जमा करा लिए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इसी तरह सेक्टर-20 निवासी युवक को 29 सितंबर 2024 को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने 20 प्रतिशत तक मुनाफे का भरोसा देकर उनसे छह लाख
रुपये ले लिए। सेक्टर-50 निवासी रेलवे कर्मचारी से दो नवंबर 2025 को बैंककर्मी बनकर संपर्क किया गया। क्रेडिट कार्ड जारी कराने के बहाने मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई। इसके बाद उनके बैंक खाते से आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

सेक्टर-77 निवासी सेवानिवृत्त एनटीपीसी कर्मचारी से पांच जून को संपर्क कर पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया गया। एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद उनके खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article