फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: अवैध होर्डिंग्स बढ़ते गए... जिम्मेदार सिर्फ देखते रहे

Fri, 02 Oct 2026 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
शहर में तिराहों-चौराहों पर अवैध होर्डिंग्स का अतिक्रमण
विज्ञापन

-नेताओं के बधाई संदेश समेत भगवत कथा की भी होर्डिंग्स अवैध रूप से टांगी जा रही हैं, संख्या बढ़ती ही जा रही

-नोएडा प्राधिकरण अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान भी नहीं चला रहा, जिम्मेदारों को होर्डिंग्स फ्लैक्स दिख भी नहीं रहे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के तिराहों-चौराहों पर अवैध होर्डिंग्स बढ़ते जा रहे हैं। शुभकामना संदेश, भगवत कथा, बैठक के लिए लगाई जाने वाली ये होर्डिंग्स तकरीबन हर एक प्रमुख जगहों पर लगी हुई हैं। खास बात यह है कि इन अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान नोएडा प्राधिकरण नहीं चला रहा है। हटवाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है वो देखकर भी नजरंदाज कर रहे हैं। ये अवैध होर्डिंग्स से तेज हवा चलने पर सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अंडरपास के ऊपर कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स : सेक्टर-32 सिटी सेंटर अंडरपास के दो कोनों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इसी तरह सेक्टर-18 अंडरपास में भी अट्टा मार्केट के सामने कोने पर कई होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हाजीपुर में ई-साइकिल के पोल पर भी अवैध होर्डिंग : ई-साइकिल योजना नोएडा प्राधिकरण बंद कर चुका है। फिर भी साइकिल स्टैंड के पोल पर कई जगहों पर प्रचार होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं। सेक्टर-104 हाजीपुर में भी साइकिल स्टैंड पर अवैध होर्डिंग लगी हुई है। यहां बाजार में कई खंभों पर भी होर्डिंग्स लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण दफ्तर के आसपास किसान नेताओं की होर्डिंग : नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 और सेक्टर-6 दफ्तर के आसपास कई किसान नेताओं की होर्डिंग्स अवैध रूप से लगी हुई हैं। सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन के गेट के पास भी ही ऐसी दो होर्डिंग्स हैं। वहीं कई भाजपा व सपा नेताओं की भी होर्डिंग शहर में टंगी हुई हैं।

चालकों का ध्यान भटकाते हैं : बिना संरचनात्मक जांच के लगाए गए होर्डिंग कमजोर ढांचे पर टिके होते हैं। आंधी-तूफान या भारी बारिश में इनके गिरने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं। कई जगह अवैध होर्डिंग ट्रैफिक सिग्नल, दिशा-सूचक बोर्ड या मोड़ पर सामने लगा दिए जाते हैं। शहर के खंभों और हाई-टेंशन बिजली की लाइनों के पास बिना सुरक्षा मानकों के ये होर्डिंग्स लगते हैं। बारिश के मौसम में इन लोहे के ढांचों में करंट उतरने का भी जोखिम रहता है।

नोएडा प्राधिकरण के रेकार्ड में शहर में लगे वैध होर्डिंग्स-यूनिपोल
यूनिपोल-64

फुट ओवर ब्रिज-31

सार्वजनिक शौचालय-118

अंडरपास-4

प्रचार-प्रसार विभाग को ऐसी अवैध और मानक विहीन होर्डिंग्स अभियान चलाकर हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे। तय मानक के अनरूप ही होर्डिंग्स लगाने की अनुमति प्राधिकरण देगा।

- क्रांति शेखर सिंह, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed