फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgf

Noida News: नोएडा रीजन का परिणाम गिरा, देशभर में 20वें स्थान पर

Wed, 15 Apr 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
dfsgf
नोएडा रीजन का परिणाम गिरा, देशभर में 20वें स्थान पर
विज्ञापन

- लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 90.38, लड़कों का 85.80

- पिछली बार की तुलना में लड़कियाें का पास प्रतिशत भी हुआ कम
- पिछले वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 92.04 और लड़कों का पास प्रतिशत 87.38 था
- 154952 छात्र पंजीकृत, 1,53,763 परीक्षा में हुए शामिल, जिसमें 90,323 लड़के और 63,440 लड़कियां

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा में इस बार नोएडा रीजन का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रहा। इस वर्ष नोएडा रीजन का कुल परिणाम 87.66 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल यह 89.41 प्रतिशत था। यानी परिणाम में 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। देशभर के रीजनल प्रदर्शन में नोएडा रीजन को 20वां स्थान मिला है।

नोएडा रीजन में कुल 18 जिले शामिल हैं। यहां 1,375 स्कूल पंजीकृत हैं, जिनमें से 332 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार कुल 1,54,952 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें 91,132 लड़के और 63,820 लड़कियां थीं। परीक्षा में 1,53,763 छात्र शामिल हुए, जिनमें 90,323 लड़के और 63,440 लड़कियां रहीं। इनमें से कुल 1,34,787 छात्र पास हुए। पास होने वालों में 77,448 लड़के रहे, जिनका पास प्रतिशत 85.80 रहा, जबकि 57,339 लड़कियां सफल रहीं और उनका पास प्रतिशत 90.38 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पिछले साल नोएडा को मिला था पांचवां स्थान: पिछले वर्ष रीजन के भीतर जिलों की रैंकिंग में नोएडा पांचवें स्थान पर रहा था। उस समय नोएडा जिले का परिणाम 90.75 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रीजन में मेरठ पहले, पीलीभीत दूसरे, गाजियाबाद तीसरे और शाहजहांपुर चौथे स्थान पर रहे थे। पिछले साल नोएडा रीजन के 18 जिलों के 1,658 स्कूलों के 1,68,658 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 68,261 छात्राएं और 1,00,397 छात्र शामिल थे। छात्राओं का प्रदर्शन तब भी बेहतर रहा था। कुल 63,073 छात्राएं सफल हुई थीं, जिनका पास प्रतिशत 92.04 था। वहीं 87,722 छात्र पास हुए थे और उनका पास प्रतिशत 87.38 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 हजार से अधिक बच्चों की आई कंपार्टमेंट: नोएडा रीजन में इस बार 17,852 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। यह कुल परीक्षार्थियों का करीब 11.16 प्रतिशत है।



सरकारी स्कूलों का बेहतर रहा प्रदर्शन : रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 95.92 दर्ज किया गया, जबकि इंडिपेंडेंट स्कूलों का परिणाम 87.29 प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम 98.96 प्रतिशत रहा। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 34.41 प्रतिशत दर्ज किया गया।


दिव्यांग व बीमार छात्रों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन: अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 565 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 559 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 537 छात्र पास हुए, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.06 रहा। इनमें 66 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 16 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article