{"_id":"69e2581e043860fe93025a8d","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6070-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक आंदोलन देखकर बड़ी कंपनियों में लगाई गई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक आंदोलन देखकर बड़ी कंपनियों में लगाई गई फोर्स
विज्ञापन
फोटो
-सेक्टर-28, 24ए, 10, मेडिकल डिवाइस पार्क में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी लगीं
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। श्रमिक आंदोलन को लेकर शुक्रवार को भी क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कंपनियों में पुलिस फोर्स के जवान भी तैनात रहे। यमुना सिटी के सेक्टर-24ए स्थित वीवो कंपनी में बृहस्पतिवार सुबह वेतन को लेकर कंपनी कर्मियों ने हंगामा किया था। इस दौरान कर्मचरियों ने वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों को समझाया था। हालांकि, वीवो कंपनी प्रबंधन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।
शुक्रवार की घटना को देखते हुए यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस अलर्ट पर रही। इस दौरान आला अधिकारी भी समय-समय पर कंपनियों के प्रबंधन से जानकारी लेते रहे। सेक्टर-28, 24ए, 10 और मेडिकल डिवाइस पार्क स्थित बड़ी कंपनियों में पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, किसी भी इमरजेंसी जैसे हालात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को भी अलर्ट पर रखा गया। सेक्टर-28 में बिकानो इंडस्ट्रीज, सेक्टर-24ए में वीवो कंपनी समेत अन्य स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा रही। जेवर क्षेत्र के एसीपी सार्थक सेंगर ने कहा कि शुक्रवार को सभी औद्योगिक क्षेत्रों में शांति रही है। क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है।