फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: जिम्स ने लॉन्च किया देश का पहला डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया कोहोर्ट

Mon, 01 Jun 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
- पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

- एआई राउंडटेबल में स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर हुई चर्चा

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन ने सोमवार को एआई राउंडटेबल का आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभर के चिकित्सकों, स्वास्थ्य नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और स्टार्टअप्स ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर विचार-विमर्श किया। देश का पहला डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया कोहोर्ट लॉन्च किया गया। इस पहल का उद्घाटन प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट और महाजन इमेजिंग के संस्थापक एवं अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन ने किया।

इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकों को उनके क्लिनिकल अनुभवों और स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को नवाचार आधारित समाधानों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना है। डॉक्टरों को मेंटरशिप, क्लिनिकल वैलिडेशन, बौद्धिक संपदा, उद्योग साझेदारी और वित्तीय अवसरों तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। रेडियोलॉजिस्ट और शिक्षाविद् डॉ. हर्ष भायाना ने मेडिकल शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का संचालन किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव तकनीक से संभव होगा : निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव चिकित्सा, तकनीक और नवाचार के समन्वय से संभव होगा। उन्होंने कहा कि जिम्स ऐसा मंच तैयार कर रहा है जहां डॉक्टर, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत मिलकर करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने वाले समाधान विकसित कर सकें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि प्रत्येक डॉक्टर स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को सबसे करीब से देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article