{"_id":"6abd30c772d46b1fb80c20a3","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107777-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी से परेशान युवक ने बनाया वीडियो, फिर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी से परेशान युवक ने बनाया वीडियो, फिर दे दी जान
विज्ञापन
वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया आरोप
-बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके बाद उसने गले में फंदा लगाने की घटना का भी वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली।
कानपुर देहात निवासी अजय सिंह (25) ग्रेनो वेस्ट के मिलक लच्छी गांव में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था। वो ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि अजय ने मंगलवार को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पत्नी को खुद की मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में अजय ने कहा कि उसने 9 फरवरी को प्रेम विवाह किया था लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी के नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाली। आरोप लगाया कि उसने पत्नी से दूसरे लड़कों से बात करने से इंकार किया। इस पर पत्नी से गाली गलौज की। वह काफी परेशान हो चुका था। इस कारण अब दुनिया छोड़कर जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो रिकॉर्ड की और फंदा भी दिखाया।। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।